केंद्र की योजनाओं पर अपनी मुहर लगाने में माहिर हैं सीएम नीतीश : नित्यानंद राय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपनी मुहर लगाने में नीतीश कुमार माहिर हैं. राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदल वाह-वाही लूटने का प्रयास करती है. वे गुरुवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर अपनी मुहर लगाने में नीतीश कुमार माहिर हैं. राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदल वाह-वाही लूटने का प्रयास करती है.
वे गुरुवार को शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र की प्रधानमंत्री सड़क योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री सड़क योजना कर दी गयी है, जबकि, केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए बिहार को तीन हजार करोड़ रुपये दिये हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर मोरचे पर विफल है. शाख को बचाने के लिए अनाप-शनाप फैसले लिये जा रहे हैं. शिक्षा को चौपट कर दिया गया है, जिसका उदाहरण इंटर का रिजल्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










