ePaper

बिहार में अगले साल बेहतर हो जाएंगी 25 जिलों की ग्रामीण सड़कें, मेंटेनेंस के लिए मिली 1239 करोड़ रुपये

Updated at : 21 Nov 2022 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अगले साल बेहतर हो जाएंगी 25 जिलों की ग्रामीण सड़कें, मेंटेनेंस के लिए मिली 1239 करोड़ रुपये

बिहार रूरल रोड डवलपमेंट एजेंसी ने पीएमजीएसवाइ की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए करीब 1239 करोड़ रुपये के लागत की मंजूरी दी है.

विज्ञापन

पटना राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 270 किमी लंबाई में ग्रामीण सड़कों को अगले साल तक बेहतर बनाया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. बिहार रूरल रोड डवलपमेंट एजेंसी ने पीएमजीएसवाइ की सड़कों के मेंटेनेंस के लिए करीब 1239 करोड़ रुपये के लागत की मंजूरी दी है. इसके तहत 25 जिलों में सड़कों की मरम्मत की जायेगी. अब निर्माण एजेंसी का चयन को उसे सड़कों के मरम्मत की जिम्मेदारी दी जायेगी.

सभी सड़कें होगी चकाचक

राज्य में पीएमजीएसवाइ के तहत नयी सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मेंटेनेंस का काम शुरू हुआ है. इसके तहत बाढ़ सहित अन्य कारणों से खराब सड़कों को पहले मोटरेबल बना दिया गया था. अब इन सड़कों के गड्ढे सहित भरने सहित अन्य सभी तरह से इनकी मरम्मत की जायेगी. साथ ही नये तरीके से इसकी पिचिंग की जायेगी. इन सड़कों काे बेहतर बनाने का काम भी अगले महीने तक शुरू होने की संभावना है. साथ ही 2023 में इनका काम पूरा करने का लक्ष्य है.

फेज-तीन में नयी सड़कों का निर्माण जल्द होगा शुरू

इसके साथ ही पीएमजीएसवाइ फेज-तीन में नयी सड़कों के निर्माण के दौरान इसकी चौड़ाई अब 3.75 मीटर से बढ़ा कर पांच मीटर तक की जायेगी. इसका मकसद यातायात सुविधा को बेहतर बनाना और आर्थिक विकास में कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्णयोगदान को बढ़ाना है.

Also Read: बिहार में 300 से अधिक निधि कंपनियों के पास आम लोगों के 200 करोड़ से अधिक रुपए हैं जमा,डूबने का सता रहा डर
6162.50 किमी लंबाई में बनेगी सड़क

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में 6162.50 किमी लंबाई में सड़क बनाने सहित उनके चौड़ीकरण का लक्ष्य 2025 तक रखा गया है. इनमें से 35 जिलों में करीब 2172 किमी लंबाई में करीब 280 सड़कों का निर्माण करीब 1603 करोड़ रुपये की लागत से करने के लिए डीपीआर बन चुकी है. साथ ही निर्माण भी शुरू होने वाला है.पीएमजीएसवाइ के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कों की लागत का 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन