Rajendra Prasad Jayanti 2024: अपने नौकर से राजेंद्र बाबू ने मांगी थी माफी, उनकी जयंती पर जानिए कुछ रोचक किस्से...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Dec 2024 9:05 AM

विज्ञापन

Rajendra Prasad Jayanti 2024: राजनीतिक जीवन में सादगी, सेवा, त्याग की जब भी बात होगी तब देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का नाम अग्रिम पंक्ति में आयेगा. आज उनकी जयंती है उनसे जुड़ी कुछ रोचक किस्से हम आपको बता रहे हैं.

विज्ञापन

Rajendra Prasad Jayanti 2024: राजनीतिक जीवन में सादगी, सेवा, त्याग की जब भी बात होगी तब देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का नाम अग्रिम पंक्ति में आयेगा. 03 दिसंबर, 1884 को जीरादेई में जन्मे डॉ राजेंद्र प्रसाद को स्थानीय लोग “बाबू” कह कर ही संबोधित करते थे. राजेंद्र बाबू जब भी अपने गांव आते थे तो लोगों से घुल-मिल जाते थे. उनके कई ऐसे किस्से हैं जो जो अभी भी लोग नहीं जानते हैं. आज उनकी जयंती पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक किस्से बता रहे हैं.

राष्ट्रपति भवन में अपने नाती को भेंट किये थे एक रुपये

राजेंद्र प्रसाद जब राष्ट्रपति थे, तब उनकी पुत्री उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंची थी. जब वह वापस जाने लगी तो राजेंद्र बाबू ने अपने नाती को एक रुपया भेंट दिया. जब राजेंद्र बाबू की पत्नी ने नाती के हाथ में एक रुपया देखा, तो शिकायत भरे लहजे में बोली कि आपने तो कमाल कर दिया. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्या एक रुपया कम है, जितना मेरा वेतन है और जितने इस देश में बच्चे हैं, यदि सभी को एक-एक रुपया दूँ, तो क्या मेरे वेतन से पूरा पड़ सकता है.

Also Read: बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने वाले बनें अधिकारी

अपने नौकर से बाबू ने मांगी थी माफी

राजेंद्र प्रसाद के गांव के रहनेवाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश द्विवेदी ने बताया कि एक दिन सुबह कमरे की झाड़पोंछ करते हुए राष्ट्रपति के पुराने नौकर तुलसी से एक हाथी दांत की बनी पेन टूट गयी. उन्हें उस पेन से बहुत लगाव था. उन्होंने गुस्से में तुलसी को अपनी निजी सेवा से हट जाने का आदेश दे दिया. लेकिन, दिन भर उन्हें लगता रहा कि उन्होंने तुलसी के साथ अन्याय किया है. जैसे ही वे खाली हुए, तुलसी को बुलाया और कहा कि मुझे माफ कर दो. कुछ ऐसे थे देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन