बेसेमेंट में भरा था पानी, मोटर चालू करते ही युवक को लगा करंट, हुई मौत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 25 May 2026 6:10 PM

विज्ञापन

बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 03 स्थित कोशी प्रोजेक्ट से एनएच-107 सड़क की उत्तर दिशा स्थित निजी फाइनेंस बैंक के समीप सोमवार को मकान के बेसमेंट में पानी भरा रहने के कारण मोटर पंप से पानी निकालने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 03 स्थित कोशी प्रोजेक्ट से एनएच-107 सड़क की उत्तर दिशा स्थित निजी फाइनेंस बैंक के समीप सोमवार को मकान के बेसमेंट में पानी भरा रहने के कारण मोटर पंप से पानी निकालने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान विकास यादव के 19 वर्षीय पुत्र राजचंद्र यादव के रूप में हुई है. बताया गया कि मृतक के पिता बस स्टैंड स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, राजचंद्र का छोटा भाई कोचिंग से पढ़कर घर लौटा तो उसने अपने भाई को बेसमेंट में पानी के बीच गिरा हुआ देखा. इसके बाद उसने तत्काल अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालकर बस स्टैंड स्थित अपने हार्डवेयर दुकान सह आवास पर लाये, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. बाद में परिजन शव को पैतृक गांव सिकठिया ले गये, जहां अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया .

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन