कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या, आरोपित फरार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 6:51 PM
आरोपित फरार
सदर थाना क्षेत्र के बसंत बाग नया टोला में हुई घटना पूर्णिया. कुल्हाड़ी से प्रहार कर 24 वर्षीय युवक की निर्मम रूप से हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी स्थित बसंत बाग के नया टोला में हुई. मृतक चंदा मरांडी पिता रूप लाल मरांडी मजदूरी करता था. घटना के बाद आरोपी बसंत बाग का दुखा शर्मा फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर थाना लायी है. मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी दुखा शर्मा से पहले चंदा मरांडी की कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से प्रहार किया. घटना की सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार सदल बल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है. परिजन के आवेदन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जाएगी. इधर, मृतक के बड़े भाई बबलू मरांडी ने बताया कि उसका भाई चंदा मरांडी सुबह देर से जगा था. इसके बाद वह पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर खाना खाने चला गया. भाई के सुबह जगने से पहले वह मजदूरी पर चला गया था. करीब 11:30 बजे दिन में उसे भाई के मौत की सूचना मिली. उसका भाई जब पड़ोस में रहने वाली मौसी की घर पर था, इसी दौरान बसंत बाग का रहने वाला दुखा शर्मा हाथ में एक कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उसके सिर और चेहरे में कई बार प्रहार कर लहूलुहान कर दिया. वह तब तक उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. मौसी के शोर मचाने के बाद पड़ोस के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक दुखा शर्मा फरार हो गया. घटना के समय दुखा शर्मा की पत्नी भी वहां मौजूद थी. इसी वजह से पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना चली गई. उन्होंने बताया कि आरोपी दुखा शर्मा नशेड़ी और सनकी प्रवृत्ति का है. वह मरंगा स्थित एक जूट मिल में काम करता है. वह आज सुबह ही अपने घर बसंत भाग पहुंचा था. उन्होंने बताया कि दुखा शर्मा ने चंदा मरांडी की किस वजह से हत्या की, इसका अब तक पता नहीं चला है. उन्होंने यह भी बताया कि दुखा शर्मा ने बस्ती के कई लोगों पर जान लेवा हमला कर चुका है और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










