भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित कर की गयी पूजा अर्चना

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Mar 2026 5:47 PM

विज्ञापन

भवानीपुर प्रखंड

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रीड़ा मैदान में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस शुभ दिन पर भगवान श्री राम की आकर्षक मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गई. पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा.श्री राम सेवा संघ के समर्पित युवकों ने विशेष प्रयास करते हुए बाहर से मूर्ति मंगाकर उसकी भव्य स्थापना कराई. पूजा कार्यक्रम का संचालन विद्वान पंडित आचार्य मृत्युंजय जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया, मूर्ति स्थापित होते ही बड़ी संख्या में नर नारी श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्री राम से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अहम भूमिका रही. श्री राम सेवा संघ द्वारा भव्य व आकर्षक झांकी शनिवार को सार्वजनिक शिव महावीर मंदिर से निकली जाएगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन