पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने को ले कार्यशाला 13 को

Updated at : 10 Mar 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाने को ले कार्यशाला 13 को

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सहकारिता विभाग द्वारा 13 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन स्थल के रूप में स्थानीय पॉलिटेक्निक चौक के निकट स्थित प्रेक्षागृह का चयन किया गया है. इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिले के सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्ष तथा प्रबंधकों की भागीदारी होगी. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आगामी 13 मार्च शुक्रवार को पैक्सों में व्यवसाय के विविधिकरण तथा पैक्सों को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र बनाने के उद्देश्य से यह एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें जिले के सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्ष तथा प्रबंधक भाग लेंगे. कार्यशाला में पैक्स से सम्बंधित विषयों पर राज्य एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के द्वारा पैक्सों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन