टोटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. पूर्णिया-टीकापट्टी एस एच 65 मुख्य मार्ग के दुर्गापुर चौक के पास टोटो पलटने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन वार्ड संख्या एक की मोहम्मद रकीब की 30 वर्षीय पत्नी समीना खातून टोटो से भवानीपुर की ओर आ रही थी. बाइक सवार दुर्गापुर चौक के पास एकाएक सामने आ जाने से टोटो का संतुलन बिगड़ गया. इसके चलते सड़क किनारे गड्ढे में पलटी खा गई. जिससे उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन