ePaper

महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या

Updated at : 11 May 2024 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

अमौर थानाक्षेत्र के धुरपैली पंचायत के धुरपैली गांव में घरेलू झगड़े में महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी

विज्ञापन

अमौर (पूर्णिया). जिले के अमौर थानाक्षेत्र के धुरपैली पंचायत के धुरपैली गांव में घरेलू झगड़े में महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. बीते गुरुवार की रात्रि में यह घटना हुई. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर मृतक परमानंद सिंह के भाई गिरजानंद सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी सोमनी देवी एवं बेटा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में मृतक के भाई गिरजानंद सिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में हम पूरा परिवार घर में नहीं थे. इसी दौरान मेरे भाई परमानंद सिंह को उसकी पत्नी सोमनी देवी एवं बेटा राहुल कुमार दोनों ने मिलकर दिन में बुरी तरह से मारपीट की. इस मारपीट में मेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया था. हो-हल्ला होने पर अगल बगल के लोग आए तो इसका इलाज किया गया. फिर मामला शांत हो गया. उसके बाद रात में करीब 10.30 बजे जब सब कोई सो गए थे तो दोनों मां-बेटा ने मेरे भाई को बंद कमरे में मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी सोमानी देवी ने गुरुवार को ही बाहर से अपने बेटा राहुल कुमार को फोन कर बुलवाया था. घटना की सूचना मिलते ही रात में ही अमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर से मृतक के पत्नी सोमनी देवी एवं बेटा राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मां बेटा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया भेज दिया गया है. बताया कि घर में पति पत्नी के बीच विवाद होते रहता था. शव को देखने से पता चल रहा है कि आंख के नीचे काला पड़ा हुआ है. साथ ही अन्य जगह चोट भी है. आगे अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन