समर्थ पोर्टल रहते यूएमआइएस का चयन क्यों : एमएलसी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 30 Jan 2026 7:23 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में विधान पार्षद डा. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि जब समर्थ पोर्टल को पूर्णरूप से अंगीकार कर लिया गया है तब ऐसी स्थिति यूएमआइएस का चयन क्यों किया जा रहा है. अगर चयन किया जा रहा है तो यह सुनिश्चित किया जाये कि जो काम समर्थ पोर्टल से हो सकेगा, उसे यूएमआइएस से नहीं कराया जाये. समर्थ पोर्टल के रहते यूएमआइएस पर भारी भरकम खर्च पर भी उन्होंने चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि वेतन निर्धारण कमिटी की बैठक नियमित होनी चाहिए. साथ ही पेंशन के लिए शिक्षकों को तमाम सहूलियत देने पर भी जोर दिया. ————— नवसंबद्ध कॉलेजों में स्कूल चलने की हो जांच : राकेश पूर्णिया. पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में सीनेटरों ने कई ऐसे मसले उठाए कि स्वयं कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह भी सन्न रह गये. सीनेटर राकेश कुमार ने दावा किया कि जिन कॉलेजों में हाल में संबंधन प्रदान किया गया है, वे मनमानी पर उतारू हैं. जिस संरचना पर उन्होंने कॉलेज संचालन का संबंधन लिया है, वहां स्कूल संचालित किये जा रहे है. सीनेट राकेश कुमार ने कहा कि यह किसी एक संस्था का विषय नहीं है. विवि प्रशासन को सभी नवसंबंधन प्राप्त कॉलेजों का नियमित भौतिक सत्यापन कराना चाहिए. जो भी जांच टीम जाये, उससे वहां की तस्वीर और वीडियो मांगी जाये. सीनेटर राकेश कुमार ने कहा कि एक ही परिसर में तीन-चार कॉलेज चलाये जा रहे हैं. इसकी भी जांच और औचित्य की पड़ताल करने की आवश्यकता है. ————————— 75 प्रतिशत उपस्थिति कैसे हो रही पूरी: डा. संजीव पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में आइएमए की ओर से वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने सवाल किया कि कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति हो रही है, यह सुनिश्चित करने के लिए विवि प्रशासन के पास क्या व्यवस्था है. कक्षा शुरू होते ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किये जाने पर भी उन्होंने चिंता प्रकट की. उन्होंने कहा कि कक्षा और परीक्षा के बीच में एक समयांतराल निर्धारित होने की आवश्यकता है वरना विवि तो केवल डिग्री बांटने का केंद्र बनकर रह जायेगा. ————————- एमबीए कोर्स के लिए एआइसीटीई एप्रूवल ले विवि : डॉ. रजनीश पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में सीनेटर डॉ. रजनीश रंजन ने पूर्णिया विवि की ओर से संचालित एमबीए कोर्स का एआइसीटीइ अप्रूवल कराने की मांग की. उन्होंने बीएड संकाय प्रारंभ करने की अपनी पुरानी मांग दोहरायी. उन्होंने इस बात पर चिंता जतायी कि वित्तरहित संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी की सीटें बड़ी संख्या में रिक्त बच रही हैं. इससे शिक्षकों का अनुदान प्रभावित होने की बात कही. ————————– फ्री नामांकन पर कॉलेजों को मिले क्षतिपूर्ति राशि: मो. जावेद पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में सीनेटर मो. जावेद अख्तर खां ने एससीएसटी और छात्राओं के फ्री नामांकन को लेकर कॉलेजों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने की मांग की. इसके जवाब में विवि प्रशासन ने बताया कि दो अंगीभूत कॉलेज के लिए शिक्षा विभाग ने प्रतिपूर्ति राशि आवंटित कर दी है जिसे शीघ्र ही दोनों कॉलेज को हस्तांतरित कर दिया जायेगा. उन्होंने उर्दू को बढ़ावा देने को लेकर भी कई सुझाव दिये. ————————– सूर्यदेव विधि महाविद्यालय में जल्द शुरू हो नामांकन : टनटन ठाकुर पूर्णिया विवि में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक में राज्यपाल द्वारा नामित सीनेट सदस्य टनटन ठाकुर ने बीएड में वेतन वृद्धि, अनुकंपा कर्मीयों की अविलंब नियुक्ति, 2024में बहाल तृतीयवर्गीय कर्मी एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी को वेतन देने की मांग की.सूर्यदेव विधि महाविद्यालय में एडमिशन शुरू करने ,एमए में सीट बढाने ,तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की अविलंब प्रोन्नति करने तथा सेवानिवृत प्रोफेसर को उनके सेवांत लाभ देने की मांग की. पीएचडी के छात्रों को आई कार्ड देने की मांग की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन