कोरियर को रिप्लाई कॉल करने के बाद ही हैक हो गया था डॉक्टर का व्हाट्सएप

Updated at : 18 May 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
कोरियर को रिप्लाई कॉल करने के बाद ही हैक हो गया था डॉक्टर का व्हाट्सएप

प्रभात फाॅलोअप

विज्ञापन

प्रभात फाॅलोअप प्रतिनिधि, कसबा (पूर्णिया). पूर्णिया व कसबा के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ बीपी साह का व्हाट्सएप हैक कर 55-55 हजार रुपये उनके करीबियों और कुछ अफसरों से मांगे जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है. नये खुलासे के मुताबिक एक कोरियर कंपनी के कॉल पर रिप्लाइ कॉल देने के बाद से ही डॉ साह का व्हाट्सएप हैक हो गया था. इस मामले में रविवार को डॉ बीपी साह ने कसबा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी से मिलकर पूरे मामले का लिखित आवेदन देते हुए संलिप्त साइबर अपराधियों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. डॉ बीपी साह ने बताया कि शनिवार को जब वे पूर्णिया स्थित अपने क्लीनिक में रोगी को देखने में व्यस्त थे तो एकाएक मोबाइल नंबर 9540261285 से कॉल आया और कहा गया कि ब्लू ड्रॉयड कोरियर से बोल रहा हूं. आपका जरूरी दस्तावेज आया है. कॉल करनेवाले ने मुझे कहा कि *21* 8354989083# पर फोन कर लीजिए ताकि आपका दस्तावेज आप तक पहुंच सकें. उनके कहने पर मेरे द्वारा उक्त नंबर पर कॉल किया था. तब से ही मुझे अपने परिचितों द्वारा मेरे व्हाट्सअप से पैसे की मांग करने का मैसेज आने की सूचना मिलने लगी. जब उक्त नंबर का कॉलर देखे तो एक नंबर जो पूर्व की कॉलिंग आयी थी उसमें राहुल जैन का तथा दूसरा नंबर राहुल अग्रवाल के नाम से बताया गया. डा बीपी साह के साथ आवेदन देने के समय बमबम साह एवं क्षेत्रीय फिल्म निदेशक दीपक साह भी मौजूद थे. गौरतलब है कि साइबर अपराधियों ने शनिवार को डॉ. साह के व्हाट्सएप संख्या 9431097184 के द्वारा कई सरकारी पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी को मैसेज देकर सभी से 55 हजार रुपये की मांग फोन-पे नंबर 9153103196 पर की. फोन-पे के अलावे बंधन बैंक खाता संख्या 20200095090870 पर भी रुपये भेजने को लेकर मैसेज किया था. वही जब कुछ लोगों को शक हुआ तो पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी. डॉ साह ने बताया कि लोगों से जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सदर एसडीपीओ टू डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन को दी गई. डॉ बीपी साह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को इस बात की जानकारी दी कि साइबर अपराधियों द्वारा उनके व्हाट्सएप को हैक कर लोगों से रुपये की मांग की जा रही है. इसलिए कोई भी लोग इसके झांसे में न आये. कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन