ePaper

वीवीसीपी छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम व करियर काउंसलिंग कल

Updated at : 18 Nov 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
वीवीसीपी छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम व करियर काउंसलिंग कल

विद्या विहार करियर प्लस

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्या विहार करियर प्लस द्वारा आयोजित वीवीसीपी सैट के परिणामों की घोषणा एवं विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम 20 नवंबर को जिला ऑडिटोरियम, डीआरसीसी ऑफिस के सामने, पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है. विद्या विहार करियर प्लस के डायरेक्टर प्रशांत शंकर ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि मंच संचालन रमन कुमार द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर देश के शीर्ष दस करियर काउंसलर्स में शुमार प्रतिष्ठित करियर विशेषज्ञ विकास कुमार विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की योजना पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में वीवीसीपी सैट के परिणाम की घोषणा तथा योग्य विद्यार्थियों का सम्मान एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सूची जिसमें सुपर ट्वेंटी फोर के भी नाम रहेंगे उनको जारी किया जाएगा. करियर काउंसलिंग सेशन में विकास कुमार द्वारा करियर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होगी. यह सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए खुला है. कार्यक्रम 20 नवंबर को दोपहर 02 बजे से 06 बजे तक जिला ऑडिटोरियम, डीआरसीसी ऑफिस के सामने, पूर्णिया में होगा. प्रशांत शंकर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमो में शामिल होने के कई फायदे हैं. इनमें भारत के अग्रणी करियर विशेषज्ञ से सीधा मार्गदर्शन, सही करियर स्ट्रीम चुनने में सहायता, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की रणनीति पर उपयोगी टिप्स, एक ही मंच पर करियर संबंधी सभी प्रश्नों का समाधान हर विद्यार्थी के लिए लाभकारी है. हम सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित संस्थानों से अपील करते हैं कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनें और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन