हथुआ बीएड कॉलेज में छात्रों के लिए मल्टी जिम की तैयारी, प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज

Gopalganj News : मल्टी जिम योजना पर प्रशासनिक फाइल आगे बढ़ी, रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन

गोपालगंज से विकास दुबे की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड में स्थित महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए मल्टी जिम स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत मिले प्रस्ताव के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. हालांकि योजना को अंतिम रूप देने से पहले कॉलेज की मान्यता और उसकी प्रशासनिक स्थिति को लेकर स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर यह जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है कि संस्थान सरकारी है अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त अंगीभूत शिक्षण संस्थान है. विभाग ने कहा है कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

रामसेवक सिंह की अनुशंसा पर कॉलेज में खेल सुविधा की तैयारी

जानकारी के अनुसार बताया गया कि विधान परिषद सदस्य रामसेवक सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए मल्टी जिम की आपूर्ति और स्थापना की अनुशंसा की है. इसके बाद जिला योजना कार्यालय से प्राप्त पत्र के आलोक में शिक्षा विभाग ने संबंधित कॉलेज से आवश्यक जानकारी मांगी है. शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी संस्थान में योजना के तहत संसाधन उपलब्ध कराने से पहले उसकी वैधानिक और प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से कॉलेज से विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया है.

कॉलेज में मल्टी जिम प्रस्ताव पर उम्मीदें तेज, मंजूरी मिलते ही होगा निर्माण

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो कॉलेज परिसर में आधुनिक उपकरणों से युक्त मल्टी जिम स्थापित किया जाएगा. इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस बनाए रखने का अवसर मिलेगा. वर्तमान समय में उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस संबंधी सुविधाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें परिसर में ही व्यायाम की सुविधा मिल सकेगी.

रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

डीइओ ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार कॉलेज की मान्यता और अंगीभूत स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद योजना को स्वीकृति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है. ऐसे में हथुआ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जल्द ही मल्टी जिम की सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. शिक्षा विभाग की इस पहल को विद्यार्थियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अब सभी की नजर कॉलेज प्रशासन द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन