ePaper

आज सुबह से 15 सितंबर की रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे कोई भारी वाहन

Updated at : 13 Sep 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
आज सुबह से 15 सितंबर की रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे कोई भारी वाहन

तैनात कर दिये गये हैं सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन

अलग-अलग बनाये गये हैं पार्किंग स्थल, तैनात कर दिये गये हैं सुरक्षाकर्मी

पीएम कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 1500 पुलिस तैनात

पूर्णिया. आगामी 15 सितंबर को शहर के शीशाबाड़ी एसएसबी कैम्प मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लिए पूरे जिले में शहर और सभा स्थल समेत आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है. इसके लिए शनिवार की रात 12 बजे के बाद से पूर्णिया से गुजरनेवाले सभी राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर भारी वाहनों का परिचालन वर्जित कर दिया गया है. इसके लिए यातायात पुलिस ने एडवायजरी भी जारी कर दिया है. शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी मैदान के सभा स्थल तक पहुंचने के लिए कई रूटों का चयन किया गया है. गुलाबबाग जीरोमाइल से लेकर कसबा की ओर जाने वाली सड़क के काठ पुल तक वाहनों का परिचालन सोमवार को पूर्णरूपेण बंद रहेगा. ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि प्रधानमंत्री के पूर्णिया हवाई अड्डा एवं शीशाबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में लगभग 1500 पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है.

जीरोमाइल से वीआइपी के लिए बस सेवा

उन्होंने बताया कि जीरोमाइल से काठपुल तक वाहनों के परिचालन को बंद किये जाने के बाद सभा स्थल तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछ वीआइपी बस सेवा शुरू की गयी है. यह बस गुलाबबाग जीरोमाइल से प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया कर्मी एवं विकलांग लोगों को सभा स्थल तक पहुंचने के लिए फेरी लगाती रहेगी. उन्होंने कहा कि शनिवार की रात 10 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद कर दिया जायेगा. इसके लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था हुई है. पश्चिम बंगाल के इलाके से आने वाले मालवाहक वाहनों को किशनगंज, अररिया, रानीगंज, सरसी, मीरगंज से कुरसेला होते हुए नवगछिया और भागलपुर की ओर जाना रहेगा. यही स्थिति भागलपुर से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले वाहनेां की होगी.

प्रधानमंत्री के रोड शो की भी संभावना

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अगर प्रधानमंत्री पूर्णिया हवाई अड्डा से हेलिकॉप्टर से शीशाबाड़ी स्थित सभा स्थल पहुंचते हैं तो पूर्व के निर्धारित रूट को खोल दिया जायेगा. अगर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पूर्णिया हवाई अड्डा से शीशाबाड़ी सभा स्थल पहुंचेंगे तो उनके रूट का निर्धारण किया गया है. प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पूर्णिया हवाई अड्डा जाने वाले नवनिर्मित सड़क से डीएवी चौक से बाइपास रोड होते हुए प्रेक्षागृह, पोलिटेक्निक चौक से मरंगा बाइपास रोड एनएच 31 से नेवालाल चौक, गुलाबबाग जीरोमाइल होते हुए शीशाबाड़ी पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि अगर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सभा स्थल जायेंगे तो सोमवार को एक बजे दिन से उक्त रूट को पूर्णत: बंद कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन