यूजी वन परीक्षा में विवि की लापरवाही उजागर : विशाल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने आरोप लगाया कि एडमिट कार्ड की लगातार गलतियों के कारण पूर्णिया विवि के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए. आरोप लगाया कि एक ही परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए गए और हर बार गलती सामने आयी. उन्होंने कुलपति से मांग की कि ऐसे लापरवाह पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. छात्र नेता ने मांग की कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई है, उनके लिए विशेष तिथि निर्धारित कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन