वाहन जांच में 70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच में 70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

डगरूआ

विज्ञापन

डगरूआ. बीते बुधवार की देर संध्या पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया.बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने डगरूआ थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पदाधिकारी सअनि अशुतोष कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ एनएच31 बेलगच्छी चौक के समीप वाहन जांच कर रहे थे . वाहन जांच देख दालकोला की ओर से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे.दोनो तस्करों को पकड़ लिया गया.पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान वाजीद 20 वर्ष एवं रहमानी 21 वर्ष दोनों साकिन मजराही,वार्ड नंबर 12 ,अमौर , पूर्णिया के रूप में हुई. दोनों तस्करों की तलाशी में कुल 70 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूर्ण की गई. इस मौके पर डगरूआ पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार,एसआइ वीर प्रकाश सिंह,संजय राजभर,शिवजी महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन