Purnia, 230 बच्चों को हर महीने चाहिए खून, स्वयंसेवकों में रक्तदान की रहती होड़

Updated:
विज्ञापन
Purnia, 230 बच्चों को हर महीने चाहिए खून, स्वयंसेवकों में रक्तदान की रहती होड़

230 बच्चों को हर महीने चाहिए खून, स्वयंसेवकों में रक्तदान की रहती होड़

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट,

पूर्णिया जिले में थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों की संख्या लगभग 230 के करीब है .इनमें अमूमन बच्चों को प्रतिमाह या उससे भी कम समय के अंतराल पर ब्लड की जरुरत पड़ती है. जबकि सामान्य रक्तदान के अलावा सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से रक्तदान शिविरों के माध्यम से उनके लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है .इसी कड़ी में थैलेसीमिया संघ परिवार, श्री राम सेवा संघ एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में समाज के हर वर्ग के लोगों ने स्वेच्छा पूर्वक अपना रक्तदान किया. विभिन्न इलाकों से आये रक्तदाताओं से कुल 51 युनिट रक्त की प्राप्ति हुई. इन संचित रक्त को जीएमसीएच स्थित ब्लड बैंक तथा रेड क्रॉस के सुपुर्द किया गया है. इस दौरान रक्तदाताओं सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किये गये.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन