प्रेम प्रसंग को लेकर गणेशपुर गांव में भिड़े दो पक्ष, एक दर्जन घायल

Published at :05 Mar 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग को लेकर गणेशपुर गांव में भिड़े दो पक्ष, एक दर्जन घायल

एक दर्जन घायल

विज्ञापन

केनगर. प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को लेकर फरार हुए प्रेमी के बारे में दूसरे पक्ष को जानकारी देना प्रेमी के परिजनों को नागवार गुजर गया. इस बात को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से दोनों पक्ष से करीब एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गये. केनगर थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित गणेशपुर गांव में यह घटना हुई. सभी घायलों का उपचार के लिए केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए कुछ घायलों को जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. घटना के बाद एक पक्ष की रूक्मणि देवी ने गांव के ही कुल 11 लोगों के विरुद्ध केनगर थाना में आवेदन दिया है. इसमें लाठी डंडे, लोहे की छड आदि से जख्मी करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. परन्तु आवेदन किसी पक्ष द्वारा नहीं दिया गया है. दूसरे पक्ष के घायल भोला यादव, पूर्व उप सरपंच बबलू यादव ने बताया कि मामला 15 दिन पुराने प्रेम प्रसंग का राज जाहिर करने और उस मामले के एक पक्ष को आरोपित का पता बताने से जुड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन