ePaper

दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

Updated at : 04 Jan 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

स्वास्थ्य संस्थान का मूल्यांकन 11,12 एवं 13 दिसंबर 2024 को किया गया था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. बिहार के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में से पूर्णिया प्रखंड के एपीएचसी महेंद्रपुर एवं एसएचसी दिवानगंज को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र मिला है. पूर्णिया के दोनों स्वास्थ्य संस्थान का मूल्यांकन 11,12 एवं 13 दिसंबर 2024 को किया गया था मूल्यांकन के बाद मिले ग्रेड के तहत बिहार के तीन संस्थान का चयन हुआ. डिमिया छतरजान पंचायत के अंगद मंडल ने बताया कि पंचायत भवन परिसर में अवस्थित एसएचसी दिवानगंज को पंचायत के द्वारा विकासात्मक योजनाओं की राशि आवंटित कर कई व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने भी काफी मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचाया. पूर्णिया पूर्व पीएचसी के प्रबंधक वैभव कुमार ने बताया कि पीएचसी के तहत दोनो संस्थान को एनक्यूएएस प्रमाणपत्र मिला है. दोनो संस्थान में स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से ही इस मुकाम पर पहुंचा गया है. फोटो. 4 पूर्णिया 31 स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर एवं दिवानगंज.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन