मवेशी हाट में चोरी की बकरी बेचने आये दो शातिर गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Jan 2026 7:26 PM

विज्ञापन

नगर पंचायत चंपानगर के मवेशी हाट में सोमवार को बकरी चोरी कर बेचने आये दो चोर को चंपानगर थाना पुलिस ने चोरी गयी बकरी के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

केनगर. नगर पंचायत चंपानगर के मवेशी हाट में सोमवार को बकरी चोरी कर बेचने आये दो चोर को चंपानगर थाना पुलिस ने चोरी गयी बकरी के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार बकरी चोर श्रीनगर थाना क्षेत्र के पीपर टोला गांव निवासी 22 वर्षीय मो नशीम व 21 वर्षीय मो नाजिर है जो श्रीनगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में सोमवार को ही एक बकरी चोरी कर चंपानगर बाजार बेचने आया था. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मंगलवार को दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन