ePaper

पेड़ से टकराने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 10 Dec 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

केनगर-चम्पानगर मुख्य सड़क पर जगनी गांव के समीप हादसा

विज्ञापन

केनगर. केनगर-चम्पानगर मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर जगनी गांव में पाॅल्ट्री फार्म के पास पेड़ से टकराने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया. चंपानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों घायल हुए युवकों के परिवार को घटना की जानकारी दी. घायल बाइक चालक सरसी थानाक्षेत्र के बुढ़िया महादलित बस्ती का लुधना ऋषि है , जो चम्पानगर थानाक्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 स्थित रामपुर मुसहरी गांव के रामसेवक ऋषि का दामाद है. दूसरा बाइक सवार युवक रामपुर मुसहरी गाव के छोटे ऋषि का 18 वर्षीय पुत्र सिंटू ऋषि है. दोनों बाइक सवार रामपुर मुसहरी से बुढ़िया गांव की ओर जा रहे थे. इस घटना में चालक लुधना ऋषि की स्थिति गंभीर बतायी गयी. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को घटनास्थल से जब्त कर थाने लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन