विभिन्न स्तर पर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 31 Mar 2026 5:59 PM

विज्ञापन

जिला पंचायत

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पंचायत के तत्वावधान में जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पूर्णिया में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न श्रेणियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इनमें ग्राम स्तर पर ‘महिला सशक्तिकरण वित्तीय प्रबंधन’प्रखंड स्तर पर ई-ग्राम स्वराज, आपदा प्रबंधन डिजिटल प्रशिक्षण एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किया गया.अप्रैल माह में पंचायती राज विभाग के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय मोक्ष धाम एवं कब्रिस्तान पर भी विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स सहित प्रखंड एवं जिला स्तर के कार्यक्रम हुए.सभी प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष 2025-26 के कैलेंडर के अनुसार निर्धारित दिवसों में संपन्न कराए गए. इसमें जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया.यह कार्यक्रम पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध हुआ है.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन