ePaper

पीएम मोदी आज इन योजनाओं की देंगे सौगात

Updated at : 14 Sep 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी आज इन योजनाओं की देंगे सौगात

पूर्णिया

विज्ञापन

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में करीब 36,000 करोड़ (35,461 करोड़) की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. -कृषि एवं मखाना से जुड़ी योजना राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे. -प्रधानमंत्री 34 करोड़ की लागत से निर्मित पूर्णिया हवाई अड्डे के न्यू सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे. -भागलपुर में 25,000 करोड़ रुपये की अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना तथा 2,680 करोड़ रुपये की कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी परियोजना का शिलान्यास करेंगे. -प्रधानमंत्री 2,170 करोड़ रुपये की बिक्रमशिला-कटारिया रेल लाइन की आधारशिला रखेंगे तथा 4,410 करोड़ की लागत वाली अररिया-गलगलिया रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. -प्रधानमंत्री मोदी अररिया-गलगलिया (ठाकुरगंज) खंड पर चलने वाली ट्रेन के अलावा जोगबनी और दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. -प्रधानमंत्री सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) तथा जोगबनी और इरोड के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. -प्रधानमंत्री पूर्णिया में 64 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा का उद्घाटन करेंगे. -प्रधानमंत्री पीएमएवाई के तहत 603 करोड़ की लागत से बने 40,920 लाभार्थियों का गृहप्रवेश कराएंगे, जिसके जरिए इन लोगों के आवास का सपना पूरा हो सकेगा. -पीएम मोदी महिला सशक्तिकरण/ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री डे- एनआरएलएम के तहत महिलाओं के फेडरेशनों को 500 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन