मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज शहर के कई मार्ग वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्णिया जिला क्षेत्र अन्तर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा निर्धारित है

विज्ञापन

पूर्णिया. मंगलवार को पूर्णिया जिला क्षेत्र अन्तर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा निर्धारित है. इस अवसर पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में 28 जनवरी को प्रातः 06:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक शहर में यातायात की व्यवस्था सुलभ एवं सुचारू बनाये रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. जिला प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से तदनुसार यात्रा करें. – पूर्णिया से बनमनखी तथा धमदाहा की ओर जाने वाली सभी बड़ी वाहनों का परिचालन प्रातः 07:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. – काझा से बनभाग होते हुए पूर्णिया शहर आनेवाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 09:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. – शहर में सभी बड़ी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. – मरंगा बाईपास से हरदा होते हुए कुर्सेला जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी बड़ी वाहनों का परिचालन प्रातः 10:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. – गिरजा चौक से थाना चौक होते हुए बनभाग की ओर जाने वाली सड़क पर प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. – थाना चौक से सर्किट हाउस होते हुए कोर्ट स्टेशन जाने वाली सड़क पर प्रातः 10:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. – आरएन साह चौक से थाना चौक जानेवाली सड़क पर प्रातः 10:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. – जीरो माईल से कटिहार मोड़ होते हुए आरएन साह चौक जानेवाली सड़क पर प्रातः 06:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी बड़ी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. दोपहर 12:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन