GMCH पूर्णिया में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, ओपीडी रोस्टर जारी

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

जीएमसीएच पूर्णिया

GMCH Purnia OPD Roster: जीएमसीएच पूर्णिया में बुधवार को आठ विभागों की ओपीडी संचालित होगी. गायनी विभाग में दो और पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

GMCH Purnia OPD Roster: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार आठ विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. विशेष रूप से गायनी विभाग में दो तथा पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच के बाद उचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. मरीजों को ओपीडी में दिखाने से पहले निर्धारित काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा.

इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

मेडिसिन विभाग: डॉ. एम. अशरफ

गायनी विभाग: डॉ. अपर्णा डे, डॉ. शिव प्रिया

सर्जरी विभाग: डॉ. तारकेश्वर

ऑर्थोपेडिक विभाग: डॉ. रवि बाबू

पीडियाट्रिक विभाग: डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शकीब अहमद, डॉ. शालिनी

स्किन विभाग: डॉ. भवेश रजक

ईएनटी विभाग: डॉ. गोपाल झा

नेत्र विभाग: डॉ. सबा परवीन

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

अस्पताल में ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी.

रजिस्ट्रेशन का समय

मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक खुला रहेगा. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि उन्हें बिना परेशानी चिकित्सकीय सेवा मिल सके.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी विभागों में मरीजों को आवश्यक जांच के बाद उचित परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

पढ़ें मौसम का हाल : आज सतर्क रहें: पूर्णिया समेत सीमांचल में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन