पंजाब में टीकापट्टी के मजदूर की मौत

काम करने के दौरान ही क्रेशर मशीन से मोनू हुआ था गंभीर
रूपौली. पंजाब में मजदूरी करने के क्रम में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गयी. मृतक मोनू कुमार (18 वर्ष) टीकापट्टी निवासी स्व जनार्दन ठाकुर का पुत्र था. मोनू का बड़ा भाई सोनू कुमार पूर्व से ही जालंधर में क्रेशर मशीन से पत्थर तोड़ने का काम करता था. आर्थिक तंगी के कारण मोनू भी तीन-चार महीने पूर्व ही अपने बड़े भाई सोनू के पास काम करने गया था. काम करने के दौरान ही क्रेशर मशीन से मोनू कुमार को गंभीर ठोकर लगने से मौत हो गयी. फोटो. 9 पूर्णिया 12- मृतक मजदूर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




