ऑटोचालक के साथ मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

मीरगंज में ऑटो चालक के साथ मारपीट कर जख्मी करने के मामले में तीन अभियुक्त को मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज में ऑटो चालक के साथ मारपीट कर जख्मी करने के मामले में तीन अभियुक्त को मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बताया गया कि खेदलीचक गांव में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था. मामले को लेकर जख्मी ऑटो चालक गोविंद पासवान ने मीरगंज थाना में आवेदन देकर अवधेश दास , अखिलेश दास , मिथुन दास , सीताराम साह , अवधेश साह , श्रवण दास के खिलाफ जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद तीन अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे. कुछ दिन पूर्व मान्य न्यायालय के आदेश अनुसार फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था . वही मीरगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मीरगंज थाना कांड संख्या 167/23 में तीन अभियुक्त अवधेश साह , अखिलेश दास , अवधेश दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास में जेल भेज दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन