सड़क हादसे में घायल युवक की मौत से मचा कोहराम

जानकीनगर
प्रतिनिधि, जानकीनगर. बीती शुक्रवार की शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक 29 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जीएमसीएच पूर्णिया में कराया. मृत अमंत कुमार पिता स्व राधाकांत यादव ग्राम चांदपुर भंगहा वार्ड नंबर 09 थाना जानकीनगर पूर्णिया निवासी था. अपनी बाइक से फुफेरी बहन को मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ाकर वापस घर लौट रहा था. इसी बीच एनएच107 जानकीनगर-मुरलीगंज सीमा पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है. अब तक पीड़ित परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. लिखित आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




