अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मियों ने खायी फाइलेरिया से बचाव की दवा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Feb 2026 6:16 PM

विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के समूल नाश के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नेहा भारती, अस्पताल प्रबंधक सलीमा खातुन ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाकर की .अस्पताल प्रभारी डॉक्टर नेहा भारती ने कहा कि समाज को फाइलेरिया हाथीपांव जैसी बीमारी से मुक्त करने का यह अभियान है. इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ अन्य कर्मियों ने दवा का सेवन किया, ताकि आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जाए. डॉ. नेहा भारती ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है,लेकिन साल में एक बार दवा खाकर इससे आसानी से बचा जा सकता है. हमारा लक्ष्य धमदाहा प्रखंड के हर व्यक्ति तक इस दवा को पहुंचाना है. 27 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को अपनी निगरानी में दवा खिलाएगी. प्रबंधक सलिमा खातून ने अपील की है कि खाली पेट दवा न खाएं. 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी.दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में ही करें. इस अभियान को लेकर त्वरित निष्पादन टीम में डॉक्टर नेहा भारती, डॉक्टर निकश कुमार, फार्मासिस्ट रंजित ,परमजीत कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन