स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, उडनदस्ता दल ने भी बोला धावा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Apr 2026 7:07 PM
उड़नदस्ता दल ने भी बोला धावा
पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने गुरुवार को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने पूर्णिया स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कुलपति ने आरकेके कॉलेज, पूर्णिया, एनडी कॉलेज, रामबाग पूर्णिया तथा पीएसडी कॉलेज, हरदा का भ्रमण किया. कुलपति ने निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने विशेष रूप से सिटिंग प्लान के सुव्यवस्थित अनुपालन पर जोर देते हुए परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दो उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है. एक दल पूर्णिया एवं किशनगंज जिलों में तथा दूसरा दल कटिहार एवं अररिया जिलों में संचालित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










