पूर्णिया से गायब हुई किशोरी 5वें दिन नवगछिया से बरामद

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 24 Feb 2026 6:07 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बीते 19 फरवरी को लापता हुई किशोरी को भागलपुर के नवगछिया से पुलिस ने बरामद कर लिया. बच्ची सुनसान रास्ते पर अकेले भटकती हुई मिली. किशोरी घर से आधार कार्ड बनवाने निकली थी, इसी के बाद से गायब हो गई थी. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी. किशोरी केनगर थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. इसके बाद केहाट थाना से पुलिस बल के साथ नवगछिया पहुंचीं और औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को अपने साथ पूर्णिया लेकर आईं. फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. केहाट थाना की एसआई प्रिया कुमारी ने बताया कि बच्ची नवगछिया में सुनसान रास्ते में भटकती हुई मिली थी. नवगछिया पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की. वह काफी डरी-सहमी हालत में थी और शुरू में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी. काफी देर समझाने-बुझाने के बाद किशोरी ने अपना नाम और पता बताया. उसने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया की रहने वाली है और आधार कार्ड बनवाने शहर आई थी, इसी दौरान वह रास्ता भटक गई. जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस ने पूर्णिया पुलिस से संपर्क किया. जांच में उसके गुमशुदा होने की पुष्टि हुई. पिता ने बताया कि वह 19 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से आधार कार्ड बनवाने के लिए निकली थी. ऑटो से गिरजा चौक पहुंची थी.मां ने उसे आधार केंद्र का रास्ता बता दिया था, लेकिन शाम 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन केहाट थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन