19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है कार्यकर्त्ताओं का संघर्ष व समर्पण : लेशी सिंह

लेशी सिंह बोलीं

पूर्णिया के कला भवन में जदयू कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान पूर्णिया. शनिवार को जिला जनता दल यू द्वारा पूर्णिया के कला भवन में कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री लेशी सिंह रूपौली के विधायक कलाधर मंडल ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने की. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने उपस्थिति प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होने कहा कि कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी आत्मा और उसकी रीढ़ होते हैं. आप सभी कार्यकर्त्ता साथियों का समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. आपका संघर्ष, आपकी मेहनत और आपका विश्वास ही जनता दल यूनाइटेड को मजबूती देता है. आप सभी के भरोसे और साथ से ही हम जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा पाएंगे. उन्होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धि एवं पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी अपील की. मंत्री लेशी सिंह ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय समय सीमा के अंदर सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जनता दल यू के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष सह जद यू प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मंडल,पूर्व विधायक सबा जफर, समाजवादी नेता हरि मंडल, जद यू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बाबू,महानगर जनता दल यू के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह सहित सभी विधान सभा प्रभारी तथा पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel