गांधीजी के विचारों में निहित हर समस्या का समाधान : प्रो विवेकानंद

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Oct 2025 5:04 PM

विज्ञापन

कुलपति ने गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन

– कुलपति ने गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण पूर्णिया . पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने गांधी जयंती पर पूर्णिया कॉलेज के कैंपस पहुच महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसी क्रम में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि गांधी जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति, अहिंसा और सत्य के प्रतीक हैं. गांधीजी का जीवन हमें यह सिखाता है कि किसी भी राष्ट्र का उत्थान केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं होता, बल्कि सत्य, नैतिकता और मानवीय मूल्यों से संभव होता है.उन्होंने दिखाया कि अहिंसा कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी शक्ति है. सत्य ही सबसे महान अस्त्र है.आज जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब गांधी जी के आदर्श हमें सही मार्ग दिखाते हैं. चाहे वह जलवायु परिवर्तन का संकट हो, बढ़ती हिंसा हो या सामाजिक असमानता. हर समस्या का समाधान गांधीजी के विचारों में निहित है. आज हम सब संकल्प लें कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की उन्नति और मानवता की सेवा के लिए कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन