बिहार में सत्ता-विपक्ष आपस में मिले, आम लोगों के मुद्दे गायब : सांसद

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :25 Feb 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सत्ता-विपक्ष आपस में मिले, आम लोगों के मुद्दे गायब : सांसद

आम लोगों के मुद्दे गायब : सांसद

विज्ञापन

सुरक्षा हटा लिये जाने पर पप्पू यादव बोले- हम भीख नहीं मांगेंगे, कोर्ट जायेंगेपूर्णिया. सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों पर सांठगांठ का आरोप लगाया है और कहा है कि विधानसभा के चालू सत्र में किसी मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. ऐसा लगता है कि दोनों आपस में समझौता कर लिया है. बिहार में दो सगे भाई मारे गये मुद्दा नहीं, लगातार बेटियों का बलात्कार हो रहा है मुद्दा नहीं. कुर्सेला में तीन सौ घर जल गये विधानसभा में कोई चर्चा नहीं हुई. सदन में हंसी- मजाक चल रहा है और बिहार तबाह है. उन्होने कहा स्वस्थ आलोचना और मुद्दों पर सच बोलने से सत्ता पक्ष को कठिनाई हो जाये तो यह मेरे समझ से परे है. श्री यादव बुधवार को यहां आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि विधान सभा केी चालू सत्र के दौरान किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है. एक मंत्री सदन में सभी को धमकी देते हैं कि सबका फ़ाइल उनके पास है. अगर उनके पास सभी की फाइल है तो सभी फ़ाइल में मंत्री जी आप का भी फ़ाइल होगा. लोकतंत्र में डराइये नहीं. फ़ाइल है तो सभी की जांच कराइए, हम स्वागत करते हैं. अपनी सुरक्षा को हटाये जाने के पीछे एक गहरी साजिश बताते हुए सांसद ने कहा कि कुछ लोग उसे मरवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा लोरेन्स विश्नोई की जब घटना घटी तो मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गयी फिर कुछ दिन बाद उसे वापस कर लिया गया. फिर कुछ माह पहले मुझे वाई प्लस सुरक्षा दी गयी. 15 दिन के अन्दर ऐसा कौन सा पहाड़ टूट गया कि हमारी सुरक्षा को घटाकर वाय सुरक्षा कर दी गयी. अब जो सुरक्षा वाई के तहत चल रही थी, उसे बीच रास्ते से पिछले दिनों हटा लिया गया. सुरक्षा के डर से पप्पू यादव भीख नहीं मांगेगा. हम हाईकोर्ट गये हैं और सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे. श्री यादव ने कहा कि फर्जी कोचिंग, फर्जी नर्सिंग और फर्जी लॉज के खिलाफ जो हमारी लड़ाई क़ानून बनाने को लेकर है, हम उसी की लड़ाई लड़ रहे थे. यह बेटियों की सुरक्षा को लेकर है हमने किसी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं की. फिर किस वजह से यह व्यक्तिगत दुश्मनी साधी जा रही है. राजनीति में यह आश्चर्य है और विपक्ष चुप है. लगता है सत्ता पक्ष और विपक्ष का चोली दामन का सम्बन्ध हो गया है. सरकार मुझे डरा रही है. जो भी सुरक्षा है, उसे भी हटा लीजिये जब मैं आवाज हूं गरीबों का तो मुझे डर नहीं है. हम भीख नहीं मांगेंगे यह हमारा अधिकार है. वाई सुरक्षा के तहत आपने मेरी सुरक्षा हटाई. ………………

बॉक्स में

…………….

गृहमंत्री दे सीमांचल-कोसी को विशेष पैकेज

गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर उन्होंने कहा उनका स्वागत है आपने जो मखाना और मक्का को लेकर जो वादे किये थे हम चार बात याद दिलाना चाहेंगे गृहमंत्री जी को मक्का, मखान, कोसी सीमांचल में पलायन रोकने के लिए फैक्ट्री की घोषणा और सीमांचल और कोसी को विशेष पैकेज दे दीजिये. इसकी मैं मांग करता हूं ताकि यहां एम्स की स्थापना हो सके. हाई डैम का निर्माण किया जा सके और पलायन पर रोक लगे. रेलवे की कनेक्टिविटी का हमारा प्रयास जारी है ,इसे और सुदृढ़ किया जाय. इसके अतिरिक्त उन्होंने कटिहार में जूट मिल तथा बनमनखी चीनी मिल के निर्माण की घोषणा की मांग की है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन