गांगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Mar 2026 7:49 PM

विज्ञापन

जिले के बायसी थानाक्षेत्र अंतर्गत गांगर पंचायत के अमीरगंज निवासी व पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

बायसी (पूर्णिया). जिले के बायसी थानाक्षेत्र अंतर्गत गांगर पंचायत के अमीरगंज निवासी व पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. इस संबंध में बायसी थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है. इधर, घायल पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक के साथ आ रहे उनका भांजा कार्तिक कुमार ने बताया कि वे दोनों एक ही बाइक स्प्लेंडर प्लस पर सवार होकर सोमवार की शाम चार बजे बायसी से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में अज्ञात बाइक सवार ने बायसी थाना और बलरामपुर थाना पुलिस चौकी के बॉर्डर के समीप बजरगांव के पास एनएच 31 पर चलती बाइक पर अंधाधुंध गोली चला दी. इसमें से एक गोली चेहरे पर लगने से मंटू बोशाक लहुलूहान हो गये और बाइक लेकर गिर गये. इसी बीच मास्क पहने अपराधी फरार हो गये. वहीं आनन-फानन में भांजा कार्तिक बोशाक घायल मामा मंटू बोशाक को इलाज के लिए निजी अस्पताल दालकोला के समीप जीवनदान में लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलने पर बायसी पुलिस घटना की जांच में जुट गयी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन