घात लगाये बदमाशों ने सफाईकर्मी को मारी गोली, घायल

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 6:58 PM

विज्ञापन

बृजेश नगर की घटना

विज्ञापन

बृजेश नगर की घटना

बीते एक सप्ताह में शहरी क्षेत्रों में गोलीबारी की हुई तीन घटनाओं से सनसनी पूर्णिया. परिवहन कार्यालय में काम करने वाले एक सफाई कर्मी को बदमाशों ने गोली मार दी. चलाई गयी दो गोलियां में एक गोली सफाई कर्मी के पेट में जा लगी. घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार की रात 9:35 बजे केहाट थाना क्षेत्र के बृजेश नगर में हुई. गोली से घायल युवक का नाम बृजेश नगर निवासी मनोज कुमार मलिक, 30 वर्ष है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर केहाट थाना में अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.अपराधियों की पहचान की लिए घटनास्थल के आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है.अस्पताल में इलाजरत मनोज कुमार मलिक ने बताया कि बीते रात वह अपनी पत्नी अनु देवी के साथ पड़ोस में रहने वाली द्रोपदी देवी के घर दूध लेने गया था. वह द्रोपदी देवी के घर के बाहर खड़ा था, जबकि पत्नी अंदर चली गई थी. इसी दौरान बगल के दीवार के पीछे छुपकर दो बदमाश खड़े थे, जिसमें एक ने उस पर दो गोली चलायी. इसमें एक गोली उसकी पेट में रखकर साइड से बाहर निकल गया. गोली लगते ही वह अपने घर की ओर भागे. गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी समेत आसपास के लोग उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश शिक्षा कॉलोनी की ओर से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. उन्होंने बताया कि उसकी किसी से कोई विवाद नहीं है. वह खुद समझ नहीं पा रहा है कि आखिर किस वजह से उस पर बदमाशों ने गोली चलाई.उन्होंने बताया कि उनके घर के आसपास स्मैक पीने वाले नशेड़ियों का देर रात तक जमावड़ा लगा रहता है. गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में शहर के तीन थाना क्षेत्र में गोलीबारी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं. गोलीबारी की घटना में एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन