ePaper

महापौर ने की पूर्णियावासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

Updated at : 03 Oct 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर ने की पूर्णियावासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

विजयादशमी के अवसर पर

विज्ञापन

पूर्णिया. विजयादशमी के अवसर पर महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने नगर निगम एवं विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में पहुच दर्शन-पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने कई स्थानों पर भक्ति जागरण कार्यक्रम, डांडिया एवं मेला का भी उद्घाटन किया.महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नवरतन हाता, स्टेशन क्लब, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, पूर्णिया सिटी स्थित श्रीधाम मंदिर, महामाया स्थान लाइन बाजार, बाड़ीहाट एवं कप्तानपाड़ा ब्रह्मस्थान चौक, रामबाग चौक, रामबाग प्रोफेसर कॉलोनी, ब्रह्मस्थान चौक रामबाग, सिपाही टोला, मधुबनी दुर्गा मंदिर, मधुबनी कॉलोनी, माता चौक, बिजली कॉलोनी, डोनर चौक, खजांची हाट बंगालीपाड़ा, डीएसए ग्राउंड, ठाकुरबाड़ी, रजनी चौक, माधोपाड़ा, भट्ठा दुर्गाबाड़ी, वार्ड 10 शिवनगर, प्रभात पाठागार खुश्कीबाग, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर खुश्कीबाग, गुलाबबाग, सराय दुर्गा मंदिर, मरंगा दुर्गा मंदिर सहित सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने नगर निगम क्षेत्र सहित विधानसभा क्षेत्र के चांदी कठुवा, बीरपुर, रजिगंज, रानीपतरा बाजार, महेन्द्रपुर, महाराजपुर किशनपुर, गौरा, हरदा, सपनी सिंघिया दीवानगंज, दीवानगंज पंचवटी चैक, रानीपतरा स्टेशन, भोगा करियात पंचायत के भटगामा हाट, गौरा पंचायत के अंदेली हाट, सपनी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल एवं दुर्गा मंदिर में पहुंचकर मां दुर्गे का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. साथ ही मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित कई बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय और अत्याचार पर सदाचार की जीत का त्यौहार दुर्गापूजा काफी धूमधाम एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. महापौर ने नगर वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण रखना चाहिए. कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने महेंद्रपुर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम, खुश्कीबाग स्टेशन रोड स्थित प्रभात पाठागार, बेलौरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण सहित कई जगहों पर आयोजित सांस्कृतिक एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होने कहा कि दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य का और अनाचार पर सदाचार की जीत का प्रतीक है.यह पर्व हमें सामाजिक सद्भावना भी सिखाता है. गंगा जमुनी तहजीब हमारी विरासत रही है, इस विरासत को बचा कर रखना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन