मां शीतला महोत्सव का मंत्री ने किया उद्घाटन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Mar 2026 5:57 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया शहर के मधुबनी कोरठबाड़ी सुखनगर के प्राचीन प्राचीन शीतला मंदिर परिसर में कला, संस्कृति विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला महोत्सव का भव्य उद्घाटन मंत्री लेशी सिंह तथा सदर विधायक विजय खेमका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर पूजा स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सहित सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कला, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित शीतला महोत्सव के लिए विधायक विजय खेमका के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार के हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. इस मौके पर विधायक ने सभी श्रद्धालुओं, सनातनियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वशक्ति रूपेण देवी मां शीतला की कृपा पूर्णियावासियों तथा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे. मां शीतला सभी को निरोगी जीवन, सुख और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में पूर्णिया विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्णिया को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है. महोत्सव के प्रथम दिन संध्या में मंच से बॉलीवुड कलाकारों, त्रिदेव कला मंच, किलकारी कला मंच एवं स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. भव्य झांकी, झिझिया लोक नृत्य, बाल कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा भक्ति जागरण कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहे. दो दिवसीय यह महोत्सव 11 मार्च को भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन