हंगामा कर रहे दो युवकों को परिजनों ने पुलिस को सौंपा

भवानीपुर
भवानीपुर (पूर्णिया).भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप मिलिक पंचायत के केमई वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को परिजनों ने ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक सुधीर कुमार दल-बल के साथ केमई गांव पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाये. गिरफ्तार युवकों की पहचान देवानंद हेंब्रम और बबलू किस्कूदोनों निवासी केमई के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी के निर्देश पर दोनों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद मामले में कांड संख्या 54/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










