सभी मृतकों के परिजनों को मिले 20-20 लाट मुआवजा : राजेश यादव

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:50 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आये चार किशोरों की मौत पर सांसद पप्पू यादव ने अपनी गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है. उन्होने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे और मुश्किल की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होने बताया कि वह न केवल सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराने में पूर्ण सहयोग दिया, बल्कि प्रशासन से मृतकों के परिजनों को तत्काल बीस बीस लाख मुआवजा दिलाने की मांग भी की. राजेश यादव ने कहा कि सभी मृतक महादलित परिवार से हैं. इस दुर्घटना पर सांसद पप्पू यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा हृदयविदारक है.हमने तुरंत अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का निर्देश दिया. राजेश यादव ने बताया कि हम सरकार से मृतकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और एक परिवार के सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन