भावपूर्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को किया भक्ति रस में सराबोर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Mar 2026 6:45 PM

विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर भक्ति जागरण का भव्य आयोजन

विज्ञापन

केनगर के बेला रिकाबगंज में चैत्र नवरात्र पर भक्ति जागरण का भव्य आयोजन केनगर. केनगर प्रखंड के बेला रिकाबगंज पंचायत अंतर्गत जोका जलमराय (वार्ड संख्या 10) स्थित भगवती मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हरि बोल संकीर्तन सह भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया.उल्लेखनीय है कि इस भक्ति जागरण का आयोजन प्रतिवर्ष स्थानीय रिफ्यूजी बंगाली समाज द्वारा किया जाता है. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए इस वर्ष प्रसिद्ध भजन गायिका मुस्कान राज, गायक अमित राज और गायक अनु बिहारी को आमंत्रित किया गया है. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मधुर और भावपूर्ण भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पूर्णिया सांसद द्वारा संध्या 8 बजे फीता काटकर किया गया. इस भव्य आयोजन का नेतृत्व मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव द्वारा किया जा रहा है.इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. चंचल कुमारी (मुखिया, बेला रिकाबगंज पंचायत) संतोष यादव, सपन दा, सुजित दास, तपन दास दीपक कुमार, सूरोशी दास, लखी दास, सरोस्वती दास सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन