प्रसिद्ध कामाख्या स्थान में ठाड़ी व्रत मेला आज, मंत्री लेशी सिंह करेंगी उद्घाटन

मंत्री लेशी सिंह करेंगी उद्घाटन
प्रतिनिधि, हरदा. पूर्णिया जिलांतर्गत केनगर प्रखंड के भवानीपुर मजरा पंचायत में अवस्थिति सर्वशक्तिपीठ माता कामाख्या स्थान में आज प्रसिद्ध ठाढ़ी व्रत मेला लगेगा. मंदिर कमिटी ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है. मंत्री लेशी सिंह इस मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगी. मंदिर कमटी के सदस्यों विश्व बंधु मिश्र,सूर्यकांत मिश्र,भोला यादव,राजेंद्र यादव,पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा,उप प्रमुख विजय शर्मा ने बताया कि ठाढ़ी व्रत मेला माघ महीना के शुक्ल पक्ष की पंचमी के बाद आने वाले प्रथम रविवार को लगता है. मंत्री लेशी सिंह मेले का उद्घाटन करेंगी. वहीं कामाख्या स्थान ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि जिला से पुलिस बल की मांग की गई है जिससे मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी. चार चक्का वाहन, मोटर साइकिल प्रवेश मंदिर परिसर में वर्जित रहेगा. मंदिर कमिटी की ओर से सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है. गौरतलब है कि मंत्री लेशी सिंह की पहल पर राज्य सरकार ने कामाख्या स्थान को राजकीय स्थल का दर्जा दिया है और यहां राजकीय महोत्सव भी शुरू किए गए हैं. छठ की तर्ज पर होता है नहाय-खाय व खरना ठाढ़ी व्रत महोत्सव में व्रतीं छठ पर्व की तरह ही नहाय खाय के साथ खरना कर व्रत के दिन सिर पर धुपची ,हाथ में झालर, व बेर, सेव, गाजर, मटर, मिश्री ,केला प्रसाद लेकर घर से निकलते हैं. रास्ते में जितने भी मंदिर होते हैं, उनकी परिक्रमा कर स्वास्थ्य, सुख- समृद्धि का कामना करते हुए माता कामाख्या मंदिर जाते हैं. मेला को लेकर 15 किलोमीटर दायरे में जितने भी टोले हैं, हर घर में मेहमानों का तांता लगा हुआ है. उत्तर बिहार के साथ -साथ, झारखंड ,नेपाल व पंश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का आना होता है. मंदिर का इतिहास पंडित पवन कुमार झा एवं गौरीकांत झा ने बताया कि यह कामाख्या माता को असम के कामरूप कामाख्या से पंडित भगीरथ झा ने माता को पूर्णिया जिला के मजरा पंचायत के भवानीपुर में स्थापित किया . हमारे पूर्वज अनुग्रह झा, मायनाथ झा ,उपेंद्र झा, प्रभास चंद्र झा चार पीढ़ी बीत गयी. कामाख्या मंदिर का लगभग 300 साल पुराना इतिहास रहा है. य मंदिर आने का सुगम मार्ग मंदिर से पूर्व दिशा नेशनल हाईवे फरियानी चौक से मंदिर की दूरी 7 किलोमीटर, पश्चिम बहेलियास्थान से मंदिर की दूरी 8 किलोमीटर,दक्षिण कटिहार चथेरियापीर चौक से मंदिर की दूरी 10 किलोमीटर, मंदिर से उत्तर दिशा काझा चौक से मंदिर की दूरी 8 किलोमीटर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




