धीमेश्वर धाम के व्यवस्थापक कमलेश्वरी सिंह को अश्रुपूरित विदाई
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Feb 2026 12:10 AM
बनमनखी
बनमनखी. प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम धीमा मंदिर के व्यवस्थापक एवं नगर परिषद बनमनखी वार्ड संख्या 18 धीमा निवासी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह का विगत बुधवार की शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनका पार्थिव शरीर धीमेश्वर धाम धीमा मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को दाह-संस्कार किया गया.अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी. कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने 1974 ई से ही अपना संपूर्ण जीवन मंदिर की सेवा और व्यवस्था में समर्पित कर दिया था..अपने जीवनकाल में उन्होंने मंदिर के विकास एवं संचालन में कोई कमी नहीं छोड़ी.उनके परिवार में दो पुत्र एवं अन्य परिजन हैं. बड़े पुत्र अमरदीप उज्जैन दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे पुत्र विश्वदीप उज्जैन टीवी 9 भारतवर्ष में प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.दाह-संस्कार के दौरान ललन उर्फ साकेत, सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव, उदय झा बाबा, अवधेश साह, अनिल चौधरी, रमेश सिंह, शक्ति सिंह, उषा मोटर के प्रोपराइटर सिद्धार्थ कुमार, नन्दलाल शर्मा, मुखिया बुल्ला सिंह, पवन सिंह, अजीत सिंह, गोपाल झा, सिवन झा, गुड्डू सिंह, छोटू सिंह लाट साहब सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










