चांसलर ट्रॉफी कबड्डी के लिए पूर्णिया विवि से टीम रवाना

Updated at : 14 Oct 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
चांसलर ट्रॉफी कबड्डी के लिए पूर्णिया विवि से टीम रवाना

चांसलर ट्रॉफी कबड्डी के लिए पूर्णिया विवि ने सोमवार को टीम को पटना के लिए रवाना किया. इस मौके पर कुलपति प्रो. पवन कुमार झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया.

विज्ञापन

पूर्णिया. चांसलर ट्रॉफी कबड्डी के लिए पूर्णिया विवि ने सोमवार को टीम को पटना के लिए रवाना किया. इस मौके पर कुलपति प्रो. पवन कुमार झा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया. इस मौके पर विवि खेल पदाधिकारी सह डीन मानविकी प्रो. एस के सुमन, डीएसडब्लू प्रो. मरगूब आलम, कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता आदि ने भी खिलाड़ियों से विशेष अपेक्षा जतायी. गौरतलब है कि चांसलर ट्रॉफी कबड्डी के लिए पूर्णिया विवि ने बीते 3 अक्टूबर को चयन प्रतियोगिता करायी थी. पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभुलाल वर्मा के मार्गदर्शन में इस कबड्डी चयन प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीम 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पटना में चांसलर ट्रॉफी कबड्डी में भाग लेगी. इस टीम में छात्र वर्ग में दीपक कुमार, आशीष कुमार सोरेन, कार्तिक हेंब्रम, राहुल कुमार महतो, ओमजी, सोनू कुमार, विशाल कुमार राय, मो. तौसिफ रजा, मो. महताब आलम, राणा कुमार, आकाश पन्ना और सौरभ शौर्य शामिल हैं. वहीं छात्रा वर्ग में सुमन कुमारी, अनामिका उरांव, मनीषा उरांव, नंदिनी कुमारी, छोटी कुमारी, रिया कुमारी, लक्की कुमारी, सृष्टि कुमारी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, टिशा दास और रुचि रानी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन