ePaper

जीविका के पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में रोजगार की बात

Updated at : 03 Feb 2026 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका के पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में रोजगार की बात

रिवेरा स्थित जीविका के क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान

विज्ञापन

पूर्णिया. रिवेरा स्थित जीविका के क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में अलुमनी मीट कार्यक्रम के तहत पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पूर्णिया के निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज, जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल तथा रोजगार प्रबंधक रौशन प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि आज जीविका का दूसरा नाम ही रोजगार हो गया है. वर्तमान में जो प्रत्येक परिवार को दस दस हजार रुपये मिला है इससे दीदियां रोजगार सृजन का काम कर रही है. लेकिन वर्तमान में अभी भी कुछ परिवार इससे वंचित है जिसे 31 मार्च तक हर हाल में यह मदद पहुंचाना है. उन्होनें कहा कि गांव और कसबों से निकल कर जब हमारी दीदियां मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में रोजगार पाती हैं तभी हमारा काम सफल और सिद्ध माना जाता है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पूर्णिया के निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संस्थान के माध्यम से कुल 70 विधाओं में स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. संस्थान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आमदनी बधाई जाय. बनमनखी की पूर्ववर्ती छात्रा शिवानी ने बताया कि हम 2020 में प्रशिक्षण प्राप्त किये. इसके बाद उन्हें परामर्शी की नौकरी मिली जिसे वो आज भी कर रही है. अपना अनुभव साझा करते हुए पूर्ववर्ती छात्र रवि ने बताया कि 6 माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें हॉस्पिटल में नौकारी मिली जिससे उन्हें 15 हजार मासिक तथा 30 हजार रुपये इंसेंटिव मिल रहा है. एक अन्य पूर्ववर्ती छात्र दिलखुश कुमार ने टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण लेने के बाद अपना कार्य अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस समय वो गुजरात के टाटा फैक्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्हें 22 हजार रुपये प्रति माह मिला रहा है. ग्राउंड ड्यूटी असिस्टेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने बाद मुंबई के अस्पताल में काम कर रही मंजरी खातून ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि धमदाहा के छोटे से गाँव से निकल कर आज वो मुम्बई के जुपिटर अस्पताल में सघन चिकित्सा कक्ष में अपनी सेवा दे रही हैं. वर्तमान में उन्हें 22 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है. कार्यक्रम का संयोजन तथा मंच संचालन विधाता के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में जिला इकाई से युवा पेशेवर विद्यानंद, प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार, नीतेश कुमार, विभिन्न प्रखंडों से आये हुए एंकर 25 पर्सन समेत कुल 60 लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन