सिंघिया गांव में भव्य कलशयात्रा के साथ कथा ज्ञानयज्ञ शुरू

सिंघिया गांव
श्रीनगर. प्रखंड के सिंघिया गांव में भव्य कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद महर्षि मेहीं कथा ज्ञानयज्ञ की शुरुआत की गई. कलशयात्रा की शुरुआत चक्रधर बाबा के मंत्रोच्चार से की गई. स्थानीय मिथिलेश कुमार ने बताया कि नौ दिवसीय कथा ज्ञानयज्ञ में स्वामी प्रेक्षानंद पंजाब और सोनीपत हरियाणा से दीदी आनंदी प्रिया जी ने अपनी मंडली के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. ग्रामीणों ने बताया कि कथा वाचन का समय दो बजे से शाम छह बजे तक ध्यान अभ्यास चार से पांच बजे तक एवं प्रातः 11 से बारह तथा शाम सात से सात तीस बजे तक, स्तुति पाठ प्रवचन एवं आरती छह बजे से नौ बजे तक चलेगा. मेंहर्षि मेंहि सत्संग ध्यान योग आश्रम समिति एवं समस्त सिंघिया ग्रामीण आयोजन में तत्पर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




