मारपीट में गुदा में फंसा स्टील का ग्लास, पूर्णिया में सफल ऑपरेशन से निकाला

पूर्णिया में सफल ऑपरेशन से निकाला
पूर्णिया. बीते 4 मार्च को होली के दौरान अमौर ,पूर्णिया के रहने वाले एक व्यक्ति की महाराष्ट्र में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई. इसी दौरान उसके दोस्तों ने उसके गुदा मार्ग में शराब पीने वाला स्टील का ग्लास डाल दिया. इसके बाद मरीज लगभग 3 दिन की ट्रेन यात्रा करके पूर्णिया पहुंचा. यहां सिग्मॉइडोस्कोपी करने पर रेक्टम में स्टील का ग्लास फंसा हुआ पाया गया. मरीज ने कई चिकित्सकों को दिखाया तथा बेहोश करके ग्लास निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. आज सर्जन डॉ. तारकेश्वर कुमार एवं एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास कुमार, डॉ. आरसी यादव मल्टी स्पेशियलटी हॉस्पीटल कप्तानपाड़ा, पूर्णिया के द्वारा स्पाइनल एनेस्थीसिया देकर इस फंसे हुए ग्लास को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. मरीज जो पिछले 7 दिनों से परेशान था, अब राहत में है. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती रखकर निगरानी में रखा गया है. किसी भी प्रकार की आंतरिक चोट से अभी पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




