बेलगच्छी चौक पर मोबाइल दुकान से 219 मोबाइल की चोरी, पास के खेत में फेंक गये खाली डब्बे
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 May 2026 6:13 PM
पास के खेत में फेंक गये खाली डब्बे
डगरूआ (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के डगरूआ थानाक्षेत्र के एनएच 31 बेलगच्छी चौक पर मोबाइल की दुकान से बीती रात को हुई चोरी की घटना में 219 मोबाइल की चोरी कर ली गई. पीड़ित दुकानदार करण कुमार साह ने बताया कि बीती शुक्रवार शाम मोबाइल की दुकान बंद कर अपने घर डगरूआ ब्लॉक के ही जसवा गांव गए. सवेरे सूचना मिली की दुकान के शटर को तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल की चोरी कर ली गई है . घटना में चोरी गये लाखों रुपए के मोबाइल में एंड्रॉयड व कई कंपनी के मोबाइल फोन शामिल है. घटना में चोरी गये लाखों रुपए के मोबाइल में एंड्रॉयड व कई कंपनी के मोबाइल फोन शामिल है. उधर,चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने चोरी गये मोबाइल फोन व चार्जर के खाली डिब्बे को पास के ही मक्के के खेत में फेंक कर मोबाइल फोन व चार्जर लेकर चंपल हो गये. लहाल डगरूआ पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.बताया जाता है कि चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.वहीं पीड़ित मोबाइल दुकानदार ने मोबाइल चोरी की घटना को लेकर डगरूआ थाने में आवेदन भी दिया है जिसमें पीड़ित दुकानदार ने कई अलग अलग कम्पनियों के 219 मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी दी है.वहीं संदिग्ध लोकेशंस को आधार मानकर पुलिस टीम चोरों के भागने के रास्ते को भी गंभीरता से जांच कर रही है. बेलगच्छी चौक पर मोबाइल दुकान में हुई चोरी के संदर्भ में डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात हुई मोबाइल दुकान में चोरी को लेकर सूचना मिली है.पुलिस टीम भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है.मोबाइल दुकानदार के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ——
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










