बीडीओ को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 Feb 2026 12:08 AM
केनगर
केनगर. केनगर प्रखंड क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं अधेड़ उम्र के व्यक्तियों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी. इसकी शुरुआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर की बीसीएम कंचन कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आशीष कुमार,आरओ भवेश कुमार सिंह के अलावा प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है. बीसीएम कंचन कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने भीड़ भाड़ वाले स्थान पर लोगों को एल्बेंडाजोल टेबलेट के अलावा आयरन, कैल्शियम की भी टेबलेट खिलायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










