ePaper

एसपी ने किया अमौर थाना सर्किल का निरीक्षण

Updated at : 24 May 2024 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने किया अमौर थाना सर्किल का निरीक्षण

मामले की जहां समीक्षा की वही कई आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए

विज्ञापन

अमौर. पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को अमौर थाना सर्किल का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामले की जहां समीक्षा की वही कई आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए.उन्होंने थाना क्षेत्र के फरार एवं सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर देते हुए छापेमारी अभियान चलाते हुए लंबित कांडों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने अनुसंधान में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई किये जाने की बात कहीं. इस निरीक्षण के दौरान बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार, अंचल निरीक्षक एवं कई थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे. फोटो. 24 पूर्णिया 8- निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन